Latest

सपा नेता हिमांशु सिंह ने युवा प्रतिभा को किया सम्मानित

यूट्यूब चैनल पर जागरूकता विषयक पर लोगों को किया जागरूक।

मेजा प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। क्षेत्र के युवा समाजसेवी व समाजवादी पार्टी के नेता हिमांशु सिंह ने यूट्यूब चैनल पर शोहरत हासिल करने वाले लोटाढ़ गांव निवासी बृजेश कुशवाहा का सम्मान किया।
कहते हैं युवा प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती, बस उस प्रतिभा को निखारने तथा उचित मार्गदर्शन देने वाला ज्ञानी हो। कुछ ऐसा ही उक्त गांव निवासी बृजेश कुशवाहा ने कर दिखाया। इन्होंने यूट्यूब पर बृजेश ब्लॉग नाम का चैनल बनाकर जन जागरूकता विषय पर लोगों को जागरूक करने का काम किया, जो लोगों को सर्वाधिक पसंद आया। शोहरत हासिल करने के साथ-साथ, युवाओं के लिए मिसाल पेश करने वाले, युवा बुद्धि बृजेश कुश्वाहा को समाजवादी पार्टी के युवा नेता हिमान्शु कुमार सिंह ने माला पहनाकर सम्मानित किया। बृजेश कुश्वाहा ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने बड़े भाई कार्तिक कुश्वाहा के मार्गदर्शन मे यह कारनामा कर दिखाया। इस प्रतिभा से उन्होंने परिवार और गाँव सहित मेजा छेत्र का मान सम्मान बढ़ाया। जिससे छेत्र और समाज मे खुशी का माहौल है। सपा युवा नेता हिमान्शु कुमार सिंह ने प्रशंसा करते हुए, हौसला अफजाई किया। युवा नेता ने अपने साथियों के साथ लोटाढ़ गाँव पहुँच कर युवा प्रतिभा बृजेश कुशवाहा को सम्मानित किया। उक्त मौके पर विकास सिंह, मनीष सिंह, कार्तिक कुशवाहा, चंचल सिंह, आशू कुशवाहा सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button