Latest

लालू मित्तल बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, रजिस्टर्ड जोकि विश्व का सबसे बड़ा अग्रवाल मारवाड़ी बंधुओं का संगठन है। पूरे भारत के प्रत्येक प्रदेश, प्रत्येक जिले में इनकी मजबूत शाखाएं और आजीवन सदस्य हैं । राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल एवं विनोद अग्रवाल , प्रदेश अध्यक्ष उत्तम बंसल जी द्वारा लालू मित्तल को प्रयागराज जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लालू मित्तल के जिला अध्यक्ष बनने की खबर से पूरे जिले में खुशी, उत्साह की लहर दौड़ गई । अति उत्साहित युवा व्यवसाई गोपाल अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, बीनू अग्रवाल ने बोला लालू भैया की नियुक्ति से हम सब समाज के युवाओं में एक नई चेतना और ऊर्जा का संचार होने लगा । प्रयागराज में स्वर्गीय श्री संतोष मित्तल इसके पूर्व जिला अध्यक्ष थे । जिले के प्रतिष्ठित डॉक्टर, व्यवसाई, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट इस संगठन के आजीवन सदस्य हैं। डॉक्टर बी बी अग्रवाल ,श्याम सुंदर अग्रवाल, रमेश चंद्र अग्रवाल, राम कृष्ण अग्रवाल, सूरज प्रसाद, अनिमेष अग्रवाल, वीरेंद्र अग्रवाल अनेकों अनेक नगर के गणमान्य आजीवन सदस्य हैं। अनुराग दर्शन समाचार के संवाददाता से वार्ता करते हुए। लालू मित्तल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का खुद पर अटूट विश्वास प्रकट करने एवं जिम्मेदारी देने के लिए आभार प्रकट किया और कहा की इस नई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। महाराजा अग्रसेन के द्वारा प्रदर्शित पथ और सिद्धांतों के अनुसार समाज, व्यापार एवं राष्ट्र की उन्नति और रक्षा के लिए अपनी पूरी ताकत क्षमता लगा कर अग्रवाल समाज को व्यापारिक और राजनैतिक और शैक्षिक रूप से आगे ले जाने मैं कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। युवाओं को साथ लेकर,बुजुर्गो के मार्गदर्शन में प्रयागराज में एक मजबूत कार्यकारणी बना कर जल्द ही भव्य शपथ ग्रहण समारोह किया जाएगा। जिसमे की राष्ट्रीय और प्रदेश के अग्रवाल और वैश्य समाज के नेताओ को बुलाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button