Latest

मुख्यमंत्री का जन्मोत्सव यमुनापार भाजपाइयों ने गंगा स्नान के पश्चात हनुमान चालीसा करते हुए गरीबों में राशन फल मिष्ठान वितरण कर मनाया

पर्यावरण दिवस पर भी पौधारोपण कर गरीबों को बांटे राशन, मास्क

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 49वां जन्मदिवस के अवसर पर यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती के नेतृत्व में भाजपाइयों ने शनिवार को सुबह संगम मे गंगा स्नान कर बधवा वाले हनुमान जी के मन्दिर मे पूजन, हनुमान चालीसा पाठ के बाद फल और लड्डू चढ़ाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दीर्घायु होने की कामना के साथ बडे धूमधाम से गरीबों मे फल, मिष्ठान,राशन मास्क का वितरित करते हुए जन्मोत्सव मनाया। उसके बाद पर्यावरण दिवस पर जसरा मे पौधारोपण करते हुए भी ग़रीबों को राशन मास्क का पुनः वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष श्री भारती ने कहा कोरोनाकाल मे जिस तरह योगी जी ने प्रदेश वासियों की सेवा की ईश्वर उनको स्वस्थ दीर्घायु रखे जिससे प्रदेश की सेवा निरंतर आगे करते रहे। इस अवसर पर इं.जगदीश सिंह यादव, संतोष त्रिपाठी, दिलीप कुमार चतुर्वेदी, प्रवीण पटेल, आशीष मिश्र,सविता त्रिपाठी,रंगवली पटेल, कमलेश त्रिपाठी,अनुज परिहार,प्रीतम पान्डेय, प्रदीप कुमार मिश्र,नीरज केसरवानी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button