Latest

आज पर्यावरण दिवस विशेष

कबीरदास के शब्दों में
बड़ी बड़ी बिल्डिंग और कारखाने लिया बनाय
हवा और पानी में जहर दिया मिलाय
अब कुदरत ब्याज समेत वसूल रही है
फिर क्यों खड़ा चिल्लाय
एक वाइरस ने दिया सिर घुमाय
बड़ी शेखी बघारी अपने ज्ञान विज्ञान की
जल्दी ढूढ़ो कोई उपाय

ये तो हुई कबीर दास की बात आज की क्षुब्ध कलम कुछ ऐसे शब्द उगलती है

ऐ धरा धीर धर जरा
क्यों है तू इतनी खफा खफा
माना कि गलती नहीं गुनाह हुआ है
पर है तो सब तेरी ही संतान
संकटों के कैक्टस और नागफनी उग आए हैं
अभी वाइरस व्यूह से
निकल नहीं पाया मानव
प्रकृति दिखा रही विनाशक दानव
अम्फन निसर्ग और भूकंप
बड़े भयानक मंजर दिखने लगे हैं
मां तेरे बच्चे डरने लगे हैं
जरा सी धूप में फैल जाता मां का आँचल
अब क्यों नहीं खिलते कोमल कमल
तेरे ओजोन आँचल में छेद हुए हैं मानव के दुष्कर्मों से
पर माँ कहाँ बदला लेती है
गुनाह सभी सदैव माफ करती है
अब अमंगल अमावस से बाहर निकालो
जल्दी भोर हो
उषा की किरण दिखा दो

ज्योति श्रीवास्तव

Related Articles

Back to top button