Latest

प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब नाइट लैडिंग की मंजूरी

एयरपोर्ट की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 144 सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे

एयरपोर्ट के विकास संबंधी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक में शनिवार को कई अहम काम के लिए अंतिम मुहर लगी। खासकर प्रयागराज एयरपोर्ट पर नाइट लैडिंग की अनुमति मिलने से हवाई सफर करने वालों को सहूलियत होगी। इसके अलावा सुविधाएं भी और बढ़ाई जाएंगी।
प्रयागराज एयरपोर्ट विमानपत्तन सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को सांसद केशरी देवी पटेल की अध्यक्षता में हुई। एडीएम सिटी अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि एयरपोर्ट की फोरलेन कनेक्टिविटी के लिए वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नाइट लैंडिंग का मुद्दा सांसद केशरी देवी पटेल ने संसद में भी उठाया था। इसके अलावा एयरपोर्ट पर जलभराव को रोकने के लिए ड्रेनेज सिस्टम पीडब्ल्यूडी जल्द बनाएगा।
एयरपोर्ट की सुरक्षा में यूपी पुलिस के 144 सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। अभी तक 86 कर्मचारी हैं। समिति के सभी सदस्यों ने एयरपोर्ट को मेट्रो कनेक्टिविटी के प्रथम चरण में जोडऩे की सलाह दी। सांसद ने नगर निगम के अधिकारियों को एयरपोर्ट के कूड़े के निस्तारण का निर्देश दिया। अंत में उन्होंने एयरपोर्ट के विकास के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। बैठक से पहले एयरपोर्ट निदेशक अंचल प्रकाश ने विमानपत्तन सलाहकार समिति की अध्यक्ष समेत अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद पुनीत श्रीवास्तव प्रबंधक मानव संसाधन ने विमानपत्तन सलाहकार समिति के गठन और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
एयरपोर्ट के निदेशक ने एयरपोर्ट के विकास संबंधी पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की। भारतीय वायुसेना के प्रतिनिधि सेलव्यन ने बताया कि लोग अब एयरलाइंस नाइट लैंडिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बैठक में मनोनीत सदस्यों समेत जिला प्रशासन, भारतीय वायुसेना, राज्य पुलिस, भारतीय विमापत्तन प्राधिकरण, एयरलाइंस, पीडब्लूडी और नगर निगम के प्रमुख अधिकारी भी शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button