कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रयागराज के घूरपुर स्थित बसवार गांव जाएंगी

निषाद समुदाय से वार्ता करेंगी प्रियंका गांधी वाड्रा
( अनुराग शुक्ला )
प्रयागराज ( अनुराग दर्शन समाचार )। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रयागराज के घूरपुर स्थित बसवार गांव पहुंचेंगी। इससे पहले शनिवार को कांग्रेसियों ने गांव पहुंचकर पूरी तैयारी भी किया गया । उनके सुरक्षाकर्मियों ने डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की।
प्रियंका के आने से पहले 13 फरवरी को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने15 फरवरी को बसवार में पीडि़तों से बातचीत कर तथ्यात्मक रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजा। अब रविवार को प्रियंका बसवार गांव पहुंचेंगी। प्रस्तावित प्रोटोकॉल के मुताबिक वह सुबह 09:25 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरकर 11:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से सड़क मार्ग से दोपहर 12:30 बजे बसवार गांव पहुंचेंगी। 12:30 से 02:15 बजे तक वह निषाद समुदाय से वार्ता कर उनके जख्मों पर सियासी मरहम लगाएंगी। यहां से वह वापस 03:15 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां कुछ पार्टी पदाधिकारियों से वह वार्ता भी कर सकती हैं। शाम चार बजे उनकी फ्लाइट दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी।




