कुछ शरारती तत्वों के द्वारा फेक न्यूज़ बनाकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी की छवि को ठेस पहुंचाने का प्रयास

*फेक न्यूज़ चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कानूनी कार्रवाई की जाए*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने कहा कि लगातार पिछले 1 हफ्ते से सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ शरारती तत्वों के द्वारा फेक न्यूज़ बनाकर माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्या जी को लेकर सपा में शामिल होने की झूठी खबरें लगातार प्रसारित किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है और माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी की छवि को ठेस पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है
जो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा आगे उन्होंने बताया कि माननीय उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का जीवन का हर क्षण रक्त का कण कण हिंदुत्व एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रति समर्पित है ऐसे में कहीं ना कहीं विपक्ष उनकी छवि को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है जो किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा आगे उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर माननीय प्रयागराज के एसएसपी महोदय को संज्ञान में देकर झूठी अफवाह एवं फेक न्यूज़ सोशल मीडिया पर चलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
