Latest
सेवा कार्य ही भाजपा कार्यकर्ताओं की पहचान है

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। नैनी क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 चकदोंदी में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में जरुरतमंदो को राशन सामग्री किट का वितरण किया गया और इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता की पहचान ही सेवा करना है।
भाजपा ने जरुरतमंद को वितरण किया राशन किट
जिसे भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इस वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौर में बखूबी निभाने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम के संयोजक भाजपा कार्यालय मंत्री राजन शुक्ला जी रहे। भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि राशन सामग्री किट में आटा ,दाल ,चावल सरसों का तेल ,नमक इत्यादि रहे। इस अवसर पर राजेश केसरवानी राजू पाठक गिरजेश मिश्रा दिलीप केसरवानी रामजी मिश्रा तपन भट्टाचार्य आदित्य शुक्ला आदि रहे।




