गंगा घाट के एक पंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
भोर में करीब तीन बजे घर के बगल में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। गंगा घाट के एक पंडा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। वाकया नैनी थाना इलाके के अरैल गांव में मंगलवार की भोर में का है। मौत का रहस्य तब बढ़ गया जब लोगों ने उसके हाथ पर अंकित मोबाइल नंबर को देखा। उसके मोबाइल पर मैसेज भी था। मोबाइल नंबर पर काॅल की गई लेकिन स्विच ऑफ मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अरैल गांव निवासी अनिल तिवारी गंगा घाट के किनारे पंडा गिरी करते हैं। उनके दोनों पुत्र भी उनके साथ ही घाट पर पंडा गिरी का काम करते हैं। दूसरे नंबर का 25 वर्षीय बेटा किशन तिवारी आज भोर में करीब तीन बजे घर के बगल में स्थित नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल पर कोई मैसेज भी लिखा था। उसके हाथ पर एक मोबाइल नंबर भी भी लिखा था। जो बंद बता रहा।




