Latestकुंभप्रदेश

इलाहाबाद-रिफ्यूजी मार्केट में बनीं 30 दुकानों को ढहाने नगर निगम अफसरों की पूरी फौज को लौटना पड़ा बैरंग

इलाहाबाद: लीडर रोड पर रिफ्यूजी मार्केट में बनीं 30 दुकानों को ढहाने के लिए नगर निगम अफसरों की पूरी फौज शुक्रवार सुबह ही पहुंच गई,लेकिन पुलिस फोर्स न मिलने के कारण अफसरों को बैरंग वापस लौटना पड़ा। दरअसल, इलाहाबाद विकास प्राधिकरण जानसेनगंज चौराहा से पानी की टंकी फ्लाईओवर ढाल तक लीडर रोड की चौड़ीकरण और सुंदरीकरण स्मार्ट सिटी की रोड के रूप में करा रहा है। इसकी जद में उक्त मार्केट आ रही है। जिसे खाली करने के लिए नगर निगम की ओर से दुकानदारों को 24 घंटे का समय बुधवार को दिया गया था। उसी क्रम में नगर आयुक्त हरिकेश चौरसिया सभी पांचों जोन के जोनल अधिकारियों, अतिक्रमण प्रभारी समेत अतिक्रमण उन्मूलन दस्ता, इंजीनिय¨रग टीम और सफाई टीम के साथ सुबह करीब सात बजे ही दुकानों को ढहाने के लिए पहुंच गई थी, लेकिन पुलिस फोर्स के न मिलने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा।

अवैध निर्माण करने वालों को नोटिस, खलबली: नैनी क्षेत्र के जहांगीराबाद में अवैध निर्माण करने वाले करीब सौ लोगों को इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को नोटिस दी गई, जिससे लोगों में खलबली मची हुई है। जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय के मुताबिक इन मकानों के ध्वस्तीकरण का आदेश पहले से पारित है। सभी को नक्शा दाखिल करने के लिए कहा गया है। जल्द नक्शा दाखिल न करने पर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छह मकान और चार दुकानें ढहाई गई हैं। एक दोमंजिले मकान के भी आधे हिस्से को ढहाया गया है। लेकिन आग्रह पर सामान हटाने के लिए एक-दो दिनों का समय दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button