Latest

दारू के नशे में धुत्त क्षेत्र पंचायत सदस्य द्वारा एक गरीब की उजाड़ी दुकान

क्षेत्र पंचायत सदस्य को पुलिस प्रशासन से डर खत्म, गरीबों का हो रहा हनन

नारीबारी,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । जसरा ब्लाक जारी बाजार के क्षेत्र पंचायत सदस्य सालिक राम केसरवानी है और पूर्व में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं जो दबंग व,गुंडा किस्म के व्यक्ति हैं। वीडियो से इनका क्रियाकलाप प्रदर्शित हो रहा है। आज उन्होंने एक गरीब व्यक्ति की गोमती नहर में फेंक दिया इनका कहना था कि यदि गोमती रखोगे तो इसका मुझे गुंडा टैक्स चाहिए वरना तुम को जान से मार दूंगा गरीब व्यक्ति की सुनवाई कहीं नहीं हो पा रही है। पीड़ित परिवार को नहीं मिल रहा है न्याय यदि इसी तरह गरीब दुखिया का कहीं आशियाना जला दिया जाता है तो कहीं उनके रोजी रोजगार से खिलवाड़ किया जाता है बोलने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी जा रही हैं लोगों को इस समय इस भयानक महामारी से डर नहीं लगता बल्कि ऐसे दबंग व अपराधी किस्म के लोगों से बच पाना मुश्किल होता है इस समय किसी तरह से लोग अपना जीवन यापन कर रहे हैं और यही देखा जाए तो यह जनप्रतिनिधि एक तरह से गरीब व्यक्ति के साथ जास्ती कर रहा है।

Related Articles

Back to top button