भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है- नरेंद्र सिंह
मेजा, प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंप कर नौजवानों को बेरोजगार बनाने, तथा किसानों के मेहनत और पसीने को धन्नासेठों के तिजोरी मे कैद करने वाली भाजपा सरकार को हटाना होगा। उक्त बातें सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह अपने नेता अखिलेश यादव द्वारा जारी डिजिटल पत्रक को छपवा कर मेजा क्षेत्र के सभी वर्गों मे वितरण करते हुए कहा है।
कई दिनों से लगातार पत्रक वितरण के क्रम मे गुरूवार को नरेन्द्र सिंह ने मेजा क्षेत्र के कई किसानों, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गरीबों तथा युवाओं से मिलकर प्रदेश में पुनः अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए “अगस्त क्रांति की समाजवादी दिशा” पत्रक सौंपकर तथा लाल टोपी पहना कर सपा के समर्थन की अपील की l मेजा क्षेत्र के बिसहिजन, बरसैता, मैदनिया, बिरतिया, बँधवा, दरी, सहित विभिन्न गाँवों मे भ्रमण करके पत्रक बांट कर 2022 मे समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सहयोग की अपील की l सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में आम आदमी को निराश और हताश होना पड़ा है। तमाम वादे कर सत्ता में आने के बाद भाजपा देश में पूंजीवाद को बढ़ावा दे कर, देश की आर्थिक और सामाजिक दशा को तहस-नहस कर रही है l उन्होने सर्व कल्याण के लिए समाजवाद को ही सही रास्ता सुझाया है l इस मौके पर सर्व श्री सुरेश यादव प्रधान, राजेन्द्र यादव प्रधान, डाक्टर राकेश तिवारी, हिमांशु कुमार सिंह, अशोक सिंह, भोला पाल, अशर्फी पाल, प्रताप बहादुर पटेल, पारस निषाद, राम बाबू गौड़, मनोज निषाद, मोहम्मद तालिब, नियाज अली, अजमत अली, उमाकान्त निषाद, भाई लाल निषाद, कल्लन निषाद, ओम प्रकाश पाल, छक्कन निषाद, सूबा लाल पाल, संजीत पाल, प्रशांत कुशवाहा, पीयूष कुशवाहा, बृजेश कुशवाहा, भोंदू मुसहर, बसन्ती मुसहर, सरस्वती मुसहर, ज्ञानी मुसहर, आनन्द आदिवासी, कमलनेत्र आदिवासी, भुवर आदिवासी, रविशंकर पटेल, संजय गुप्ता, नारायण दास, धर्मेन्द्र कुमार शर्मा आदि रहे।



