जिलापंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख योगी-मोदी के विकास को गति देगे- जनप्रतिनिधि -सुब्रत पाठक

अलोपीबाग मे स्वागत के बाद सर्किट हाउस में हुई पदाधिकारियों संग बैठक
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, सांसद और काशी क्षेत्र प्रभारी सुब्रत पाठक ने शुक्रवार को प्रयागराज के आगमन पर यमुनापार के जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती के नेतृत्व में पटेल संस्थान आलोपी बाग के सर्किट हाउस प्रयागराज मे जोरदार स्वागत किया गया।
तत्पश्चात सर्किट हाउस प्रयागराज में यमुनापार, महानगर, गंगापार के वरिष्ठ पदाधिकारियों संग बैठक करके जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अस्पतालों को गोंद लेने, कोरोना के तीसरी लहर के पूर्व पूरी तैयारियों को सुचारू रूप रखने,जिला,मंडल, सेक्टर के कार्यकर्ताओं संग प्रत्येक माह कई बैठक करने, संगठनात्मक योजनाएं बनाने पर दिशानिर्देश देकर पदाधिकारियों के संग योजना बनाई जिससे जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी ब्लाकों मे प्रमुख भाजपा के हो इस पर भी मंथन हुआ। सांसद ने कहा प्रयागराज में जिलापंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख भाजपा के होगे इस पर किसी प्रकार संशय नही है। जनता के लिए जिस प्रकार से दिन-रात योगी मोदी समर्पित होकर सेवा दे रहे है उसी प्रकार प्रयागराज सहित सभी विकासखंडों में योगी मोदी के विकास के रास्ते चलने वाले जनप्रतिनिधि स्थापित होगे तभी जिला, गांव और क्षेत्रों का सम्पूर्ण विकास होगा। बैठक में प्रमुख रूप से क्षेत्रिय महामंत्री संतोष पटेल, जिलाध्यक्ष यमुनापार विभवनाथ भारती, जिलाध्यक्ष महानगर गणेश केसरवानी,देवेन्द्र मिश्र,विजय शंकर शुक्ल, दिलीप कुमार चतुर्वेदी,विक्रमादित्य मौर्य,आदेश सिंह, सुरेश शुक्ला,अमरेश तिवारी,दुर्गा पांडेय,राज सरोज, आषूतोष तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

