पुलिस प्रशासन मौन : मां विंध्यवासिनी मंदिर में वीआईपी कर रहे दर्शन

*पुलिस प्रशासन की मदद से वीआईपी और प्रतिष्ठित तीर्थ पुरोहित के लोग मां विंध्यवासिनी के मंदिर में अपने यात्रियों को ले जाकर दर्शन करवा रहे हैं।*
*पुलिस प्रशासन की मदद से हो रहा है यह कार्य*
( सुमित पांडेय )
विंध्याचल,मिर्जापुर (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस की महामारी के चलते लॉकडाउन में मंदिर का पट बंद होने के कारण भक्तों की भीड़ का आना कम हो गया था । वही जब लॉकडाउन खुला और भक्तों की भीड़ आना शुरू हुई । वही वीकेंड लॉकडाउन में मंदिर का पट बंद करने का फैसला जिला प्रशासन और मेला मंदिर प्रशासन ने लिया । जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन मिलकर वीकेंड लॉकडाउन के दौरान भक्तों को सीढ़ी के पास दूर से ही दर्शन करने दिया जा रहा है । वही कुछ पंडों द्वारा वीआईपी दर्शन मंदिर के अंदर गुपचुप तरीके से कराया जाता है। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करना चाहा । तो वहां पंडो का बाहुबली होने के कारण कोई हिम्मत नहीं जुटा पाता। वही मां विंध्यवासिनी मंदिर के दर्शन के संबंध में यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । जो गरीब और दूरदराज से यात्री मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने आ रहे हैं। उनको रोक दिया जा रहा है । वीआईपी और प्रतिष्ठित तीर्थ पुरोहित के परिवार मां विंध्यवासिनी के मंदिर में अपने यात्रियों को ले जाकर दर्शन करवा ले रहे हैं पुलिस प्रशासन की मदद से और यह बहुत गलत हो रहा है। अगर शनिवार रविवार लॉक डाउन है । तो ऐसा क्यों किया जा रहा है। यात्री अगर मंदिर तक आ रहा है ।तो उसे दर्शन करने देना चाहिए या रोका नहीं जाना चाहिए।
