प्रदेश

भाजपाइयों द्वारा कोविड- टीकाकरण अभियान का प्रचार प्रसार ई रिक्शा के माध्यम से किया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। कोविड टीका करण अभियान प्रचार प्रसार के अंतर्गत भाजपाइयों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के निर्देश पर कोविड- टीकाकरण प्रचार प्रसार अभियान ई रिक्शा के माध्यम से किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि ऊँ जय मां विंध्यवासिनी पदयात्रा प्रयागराज समिति के सौजन्य से भाजपाइयों के द्वारा मुट्ठीगंज क्षेत्र के 20 ई रिक्शा चालकों के सहयोग से कोविड-टीकाकरण अभियान जन जागृति के लिए ई रिक्शा पर बैनर लगाए गए। इस अभियान में मुख्य रूप से राजेश केसरवानी किशन चंद्र जायसवाल अरविंद जायसवाल नीरज केसरवानी रितेश मिश्रा अजय अग्रहरि आलोक वैश्य केशव शर्मा विकास चौरसिया सचिन गुप्ता आदि रहे जिन्होंने ई रिक्शा पर कोविड टीकाकरण जन जागरण अभियान के बैनर लगाएं।

Related Articles

Back to top button