Latest

शाहजान-विनीत ने एबीआईसी को जिताया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। शाहजान अहमद के अर्धशतक (66 रन, 42 गेंद, 11 चौके, एक छक्का) और विनीत राठौर की घातक गेंदबाजी ( 6-1-13-5) की बदौलत एबीआईसी ने रुद्राभिषेक ट्रस्ट ऑफ स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन (आरटीएसई) को नौ विकेट से हराकर यश हॉस्पिटल ट्रॉफी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में पूरे अंक जुटाये।
डीएवी कालेज मैदान पर गुरुवार को खेले गये मैच में आरटीएसई ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन (अनुवेंद्र यादव 51, हेतांग ग्रोवर 28, विनीत राठौर 5/13) बनाये। जवाब में एबीआईसी ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 134 रन (शाहजान अहमद 66 नाबाद, पार्थवर्धन 32, अक्षत गुप्ता एक विकेट) बना लिये।

Related Articles

Back to top button