संकट की घड़ी में अपने परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है भारतीय जनता पार्टी – स्वतंत्र देव सिंह

कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा नेताओं की आवास पर उनके परिजनों से भेंट करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष रहे स्वर्गीय फूलचंद साहू के आवास पर पहुंचे उन्होंने उनके परिजनों से भेंट करते हुए स्वर्गीय फूलचंद साहू जी को श्रद्धांजलि दी और कहा की स्वर्गीय फूलचंद साहू जी का योगदान भाजपा कभी भुला नहीं सकती और आगे कहा कि इस संकट की घड़ी में अपने परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है ।आगे जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री स्वर्गीय महिपतसिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष स्वर्गीय सुधाकर गुप्ता ,पार्षद स्वर्गीय रोहित मालवीय ,पूर्व भाजपा महामंत्री स्वर्गीय ब्रह्मा नंद शुक्ला ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा स्वर्गीय शैलतनया श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष महिला मोर्चा महानगर स्वर्गीय पुष्पा कुशवाहा सिक्ख सभा के अध्यक्ष स्वर्गीय जोगिंदर सिंह ,पूर्व सांसद स्वर्गीय सुरेश पासी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नैनी स्वर्गीय ओम प्रकाश शुक्ला, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष स्वर्गीय राजेश पांडे जी,के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी आपके साथ हर कदम पर खड़ी हुई है। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य काशी क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता महामंत्री संतोष सिंह पटेल भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, जिला अध्यक्ष जमुनापार विभव नाथ भारती कुंज बिहारी मिश्रा राजेश केसरवानी रमेश पासी राजू पाठक,राबिन साहू आदित्य कुमार साहू रोहित साहू रजत साहू सोमा साहू प्रीति साहू मोना साहू मंडल अध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा ज्ञान बाबू केसरवानी हिमांशु श्रीवास्तव उपस्थित रहे।




