प्रदेश

2022 में बसपा की सरकार बनाने की संकल्पना के साथ बसपा नेता अशोक गौतम का किया गया स्वागत

मुख्य सेक्टर प्राभारी अशोक गौतम का बसपाइयों ने किया गर्मजोशी के साथ स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। परिवर्तन की महानायिका बसपा प्रमुख सुश्री मायावती को 2022 में सत्ता की सर्वोत्तम कुर्सी पर बैठाने की संकल्पना के साथ शहर उत्तरी में सोहबतियाबाग स्थित संत रैदास मन्दिर के सामने युवा दिलों की धड़कन प्रयागराज मण्डल के कार्यकर्ताओं की आवाज, बहन जी की आंख नाक कान, सबसे विश्वसनीय मिशनरी बसपा के वरिष्ठ नेता अशोक गौतम को एक बार फिर से प्रयागराज, मिर्ज़ापुर मण्डल का मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाये जाने पर बसपा कार्यकर्ताओ में अति उत्साह व प्रसन्नता की लहर है। पूर्व राज्यमंत्री अशोक गौतम के नगर आगमन पर कई सेक्टर प्रभारी सहित जनपद के प्रमुख बसपा नेताओ ने श्री गौतम का भव्य स्वागत किया जिसमें प्रमुख रूप से अतुल टीटू, एड. रविन्द्र गांधी, डा. एसपी सिद्धार्थ, जीडी गौतम, एड. रामबृज गौतम, अभिषेक गौतम, डा. आरपी गौतम, सत्येन्द्र गौतम, विक्रम सिंह, बहादुर राम, बैभव सिंह, रोहित चौधरी, संतोष हेला, शीलू शुक्ला, मनोज पासी, अहुमुद्दीन, शशि सिद्धार्थ, सौरभ कुमार, सार्थक कुमार, अंकित कौशल, धनुर्धारी सरोज, आदि प्रमुख बसपा नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button