देश निर्माण एवं अमन के लिए कांग्रेस जरूरी- बाजी राव खाडे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी सचिव बाजी राव खाडे ने देश निर्माण एवं अमन हेतु कांग्रेस की वापसी को आवश्यक बताया है । आज शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की समीक्षा और विधान सभा चुनाव की तैयारी बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी निभाने के आवाहन किया । बंद कमरे में भेंट कर सुझाव मांगे संगठन मजबूती का मंत्र दिया । प्रभारी प्रदेश सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने संगठन सृजन अभियान की जानकारी दी । शहर अध्यक्ष नफ़ीस अनवर ने संचालन किया । फुजैल हाशमी, किशोर वार्ष्णेय, सुरेश यादव, हरकेश त्रिपाठी, तस्लीमउददीन, अल्पना निषाद,प्रदीप द्विवेदी, हसीब अहमद, जितेन्द्र राय, मो0 असलम, अनिल कुशवाहा , इरशादउल्ला , सुष्मिता यादव, अरशद अली, नयन कुशवाहा, इरफानुल हक, कामेश्वर सोनकर , अनिल गुप्ता, नागेशवर मिश्रा, मो0 तालिब, सचिन पांडेय, शकील अहमद, मो0 हसीन, गीता पासी आदि मौजूद थे। इसके पूर्व खाडे एआईसीसी सदस्य देवव्रत मिश्रा और पूर्व मंत्री श्याम सूरत उपाध्याय के आवास पहुँचे तथा शोक संवेदना व्यक्त किया ।



