देश
डाक्टरो पर हमले के विरोध और रेप के आरोप के खिलाफ डॉक्टर 18 जून को करेगे प्रदर्शन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इंडियन मेडिकल एशोसिएशन की बैठक में डाक्टरो पर हो रहे हमले पर चिंता जाहिर की गई और SRN के डाक्टरो पर रेप के आरोप पर नाराजगी जताते हुए । इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि इस मुद्दे पर डॉक्टर 18 जून को देश व्यापी प्रोटेस्ट करेगे । प्रेस कांफ्रेंस करने वाले डाक्टरो का कहना है कि कोरोनॉ काल मे डॉक्टर ही फ्रंट लाइन पर आकर लोगो की मदद कर रहे ऐसे में उनपर हमला और बे वजह आरोप लगाना बेहद अफसोसजनक है।


