प्रदेश

जिला शतरंज संघ प्रयागराज द्वारा ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। जिला शतरंज संघ प्रयागराज द्वारा 13 जून 2021 को लीचेस प्लेटफॉर्म पर एक ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें उनके जिले के कुल 60 सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोविड19 के चलते शतरंज के खिलाडियों को घर बैठे मुफ्त ऑनलाइन शतरंज टूर्नामेंट का लुत्फ उठाने को मिला।
जिला शतरंज संघ प्रयागराज द्वारा पुरस्कृत विजेताओं को कुल पुरस्कार राशि रु.1500- और डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जाएगा। खिलाड़ियों के उत्साह और आत्मविश्वास को देखने के बाद श्री पं. श्याम जी पाठक,
अध्यक्ष जिला शतरंज संघ प्रयागराज ने अगले रविवार यानि 20 जून 2021 को इस ब्टप्क् अवधि श्रृंखला में एक और जिला स्तरीय टूर्नामेंट आयोजित करने की घोषणा की। प्रतियोगिता का आयोजन एन डी सिंह (सचिव) और श्री मनीष कपूर (सह सचिव) की देखरेख में किया गया था। पुरस्कार विजेता (वरिष्ठ श्रेणी 1. स्पर्श यादव 2- जय सक्सेना 3- रवि चोपड़ा 4- विजेंदर विक्टर 5- सौरभ सिंह और (अंडर -15 आयु वर्ग 1- मोहम्मद हसनैन सिद्दीकी 2- लावण्या अग्रवाल 3- मोहम्मद इब्राहिम सिद्दीकी 4चित्रांश कात 5- उज्जवल शुक्ल उपरोक्त स्थानों पर रहे।

Related Articles

Back to top button