Latest

कोरोना: 17 नए संक्रमित, 53 स्वस्थ होकर लौटे

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना संक्रमण का खतरा दिन पर दिन कम हो रहा है। प्रयागराज में 24 घंटे के अंतराल में मंगलवार को 17 नए संक्रमित मिले। संक्रमित मिले लोगों में कोई भी गंभीर नहीं है। संक्रमितों में से सिर्फ एक मरीज एसआरएन में भर्ती हुआ है। बाकी मरीजों ने होम आइसोलेशन में रहने का निर्णय लिया। अधिकतर ग्रामीण इलाके के रहने वाले हैं। मंगलवार को एक भी मौत संक्रमण के चलते नही हुई।
वहीं मंगलवार को 53 लोगों ने कोरोना को मात दी। वहीं 53 लोगों का होम आइसोलेशन भी पूरा हो गया। स्वास्थ्य विभाग ने अलग-अलग जगह जांच अभियान चलाया। इस दौरान 8531 लोगों की जांच की गई।

Related Articles

Back to top button