FEATUREDमेला समाचारसंत समागम

सपा ने प्रशासन से मतगणना स्थल पर मोबाईल जैमर लगाने की मांग

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मतगणना स्थल के आस पास मोबाईल फोन के अत्याधिक दुरुपयोग होने की आशंका जताते हुए मतगणना स्थल पर जैमर लगाने की मांग की। सपा महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने ज़िलाधिकारी से मतगणना की निष्पक्षता बनाए रखने के साथ मतगणना स्थल मुण्डेरा मण्डी परिसर के आस पास मोबाईल के दुरुपयोग के मददेनजर एवीएम की हैकिंग को रोकने के लिए जैमर लगाने की मांग की।श्री इफ्तेखार ने एक्जज़िट पोल को जनता को भ्रमित करने वाला बताते हुए कहा की जहाँ किसान नौजवान ग्रहणी और आम जनमानस इस सरकार से हताश और निराश था और.हर जगहाँ से भाजपाईयों को खदेड़ा जा रहा था। इनकी हार सुनिश्चित है ऐसे मे गड़बड़ी फैलाने के इरादे से सरकार ने ऐक्ज़िट पोल ऐजेन्सियों के द्वारा भ्रामक खबरे फैला गड़बड़ी कराने का ताना बाना बुन्ने की नाकाम कोशिश की है।तारिक सईद अज्जू ने विभिन्न चैनलों पर दिखाए जा रहे ऐक्ज़िट पोल को नकारते हुए कहा की बंगाल और बीहार मे भी ऐसे.ही भ्रामक खबरे प्रसारित की गईं थी।लेकिन रिज़ल्ट इसके उलट आया।महासचिव रवीन्द्र यादव ने कहा भाजपा समेशा से झूठ की बुनियाद पर खेती करती चली आ रही है।लेकिन इस बार भाजपा से सीधी जनता की लड़ाई थी और जीत सपा की ही होगी।नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं से संयम के साथ स्ट्रांग रुम की निगरानी मे चौकनने रहकर मुण्डेरा मण्डी मतगणना स्थल पर डटे रहने की अपील की। सपा मीडिया प्रभारी ने बताया की बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से दिन मे 1 बजे चौदहों पीर बाबा की मज़ार पोलो ग्राउण्ड पर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनवाने को चादर पोशी के साथ जीत की दूआ की जाएगी।

Related Articles

Back to top button