Latest

किसान कांग्रेस पदाधिकारियों ने मेजा में किया उपवास

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के चेयरमैन तरुण पटेल अपने गृह जनपद गोंडा में किसान समस्याओं के समाधान को लेकर उपवास पर हैं। उन्ही को समर्थन करते हुए उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानो पर् उपवास किया। प्रयागराज यमुनापार के मेजा विधानसभा अंतर्गत औंता चौराहा (नियर सोनार का तारा) पर् प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों व क्षेत्रीय किसानों ने उपवास रखा।शाम तीन बजे कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात ग्रामीणों से बात करते हुऐ तिवारी ने कहा कि योगी राज में सर्वाधिक नुकसान उत्तर प्रदेश के किसानों का हुआ है। छुट्टा पशुओं की समस्या ने विकराल रूप धारण किया हुआ है। साथ ही तीन कृषि काले कानून लाकर पहले से ही दुखी अन्नदाता को और परेशान करने का कार्य किया गया है। जिला अध्यक्ष यमुनापार जितेंद्र कुमार राय ने कहा कि मेजा क्षेत्र के कई नहरों में पानी न आने के कारण धान बोआई नही हो पा रही है। लोंगों को बोआई के लिए सरकारी बीज केन्द्रों पर् कर्मचारियों के अवहेलना पूर्ण व्यवहार से दो चार होना पड़ रहा है। उक्त अवसर पर अवधेश मिश्रा, अंकित उपाध्याय, शशि शुक्ला, अवनीश कुमार, सुरेश कुमार शिव बाबू विन्द, विजय शंकर वर्मा, आदि ढेर संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button