Latest

हाईकोर्ट में मुकदमों के मैनुअली दाखिले की अनुमति

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। इलाहाबाद हाईकोर्ट में मुकदमों के ऑनलाइन दाखिले के साथ मैनुअली फाइलिंग की भी अनुमति दे दी गई है। कोरोना संक्रमण के प्रकोप को देखते हुए मुकदमों का केवल ऑनलाइन दाखिला हो रहा था, जिससे बड़ी संख्या में वकील और वादकारी परेशान थे। वकील लगातार मैनुअली दाखिला शुरू करने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को मुख्य न्यायमूर्ति संजय यादव ने मुकदमों की ऑनलाइन फाइलिंग के साथ शारीरिक रूप से दाखिले की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से बहाल कर दी है। मुकदमों का मैनुअली दाखिला बहाल होने से खुली अदालत में सुनवाई की उम्मीद भी बढ़ गई है। वकील खुली अदालत में सुनवाई के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वकीलों का कहना है कि वर्चुअल सुनवाई में लिंक न मिल पाने के कारण अधिकतर मामलों में सुनवाई नहीं हो पा रही है। इससे कोर्ट का समय बर्बाद होता था और लंबे इंतजार के बाद भी लिंक न मिल पाने से वकीलों को निराशा तथा मुवक्किल से तनाव झेलना पड़ता है। वर्चुअल सुनवाई से कुछ ही वकीलों का काम हो रहा है, अधिकतर को निराशा हाथ लगती है।

Related Articles

Back to top button