राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर सैकड़ों गरीब परिवारों को सूखा राशन का वितरण किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज कांग्रेस पार्टी के जननायक नेता राहुलगाँधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज अनुग्रह नारायण सिंह के नेतृत्व मे मम्फोर्डगंज, चैथम लाइन, बघाड़ा, बेली, तेलियरगंज, नया कटरा के सैकड़ो गरीब परिवारों को सूखा राशन (आटा, दाल, चावल, चीनी, सरसों तेल, सोयाबीन,सेनेट्री पैड) की किट को गरीब परिवारों को भाष्कर दत्त सिंह जी के मम्फोर्डगंज स्थित आवास से राघवेंद्र सिंह इलाहाबाद कांग्रेस प्रभारी के द्वारा वितरण किया गया। राहुल गांधी जी ने इस बार अपने जन्मदिन पर यह संकल्प लिया था की कोरोना संकट मे लोगों का जीवन अस्त व्यस्त हो गया है जिसके कारण कहीं पर भी मिष्ठान या किसी प्रकार कि खुशी नही मनाई जायेगी उनके विचारों को ध्यान मे रखते हुए अनुग्रह नारायण सिंह ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए सूखा राशन बांटकर जन्मदिन मनाने का फैसला किया और आज सैकड़ों गरीब परिवारों को राशन किट बांटकर जन्मदिन मनाया। राशन वितरण कार्यक्रम मे भाष्कर दत्त सिंह, समाजसेवी अनुराधा, समाजसेवी रवि कुमार लेखक , राहुल देव आजाद, अधिवक्ता सुनील निषाद, संजय सिंह, ज्ञानेन्द्र, दीपू सिंह, आशीष राज व अन्य साथी शामिल रहें।


