Latest
मिल्खा सिंह के निधन पर तीर्थ पुरोहितो ने दी श्रद्धांजलि

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज मशहूर धावक मिल्खा सिंह के निधन पर तीर्थपुरोहितो ने विनम्र श्रद्धांजलि दी इस दौरान पं० अंकुश शर्मा ने कहा कि मिल्खा सिंह हम युवाओं के लिए प्रेणना श्रोत थे वे विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ गए हैं। देश उन्हें भारतीय खेलों के सबसे चमकीले तारों में से एक के रूप में हमेशा याद रखेगा हम उनका आसमायिक निधन देश के लिए अपूर्ण क्षती है इस दौरान हेमंत पांडेय चिंटू , शांतनु शर्मा , अनंत पांडेय डंपी ,अवधेश शर्मा ,शुभम शुक्ला, गौतम शर्मा , शुभ पांडेय, देव भारद्वाज , अंश , रोशन , शुभम वैध , मोनू पंडा आदि लोग उपस्थित रहे।

