पिछड़े समाज के सैकड़ों लोगों ने सपा की सदस्यता ली

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। समाजवादीपार्टी की नीतियों एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पिछड़े एवं दलित समाज के सैकड़ों लोगों ने आज लोहिया वाहिनी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा की अगुवाई में सपा की सदस्यता ग्रहण की l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और विश्वास जताया कि सभी लोग मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे l
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्व अतुल कुमार कन्नौजिया, अमन शर्मा, पवन, सौरभ, अरविंद कुमार, अनिरुध्द, अंकित विश्वकर्मा, हर्ष, दिलीप कुमार, विकास कन्नौजिया अभिषेक, अंशु, गोलू, दीपू, मन्नू कुमार, तरुण, अरुण कुमार, विवेक, आशुतोष, रोहित, अमर विश्वकर्मा, अजीत प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, दीपक कुमार, जगदीश विश्वकर्मा, शरद, मनुज केसरी, सतीश कुमार, मो. शुरफा, बाबू कन्नौ जिया, सचिन, शंकर लाल, रतीश, हेमंत, राकी कन्नौजिया आदि हैं l




