कोरोना तीसरी लहर की तैयारी युद्ध स्तर पर हो-रेवती रमण सिंह
जमुनापार के 9 वि.ख. के सीएचसी व पीएचसी मे आक्सीजन गैस सिलेंडर के लिए 46 लाख दिया।
*NHRM के तहत आशाओं को नियमित किया जाय।*
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिए जमुनापार के 9वि.ख. के पीएचसी व सीएचसी में आक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए अपनी सांसद निधि से 46 लाख अवमुक्त किए हैं जिससें सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्र पर आक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित हो ।
सांसद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री से मांग किया है कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों की दशा-दिशा सुधारी जाय क्योंकि भारत की 70% आबादी गांव में बसती हैं जहां स्वास्थ्य सुविधा की ज्यादा आवश्यकता है शहरों में तो प्राईवेट हास्पिटल व नर्सिंग होम से लोग काम चला लेते हैं जबकि गांव में झोलाछाप डॉक्टर के सहारे ही जीवन दांव पर लगाते हैं इसलिए ग्रामीण जीवन स्तर सुधार के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर डॉक्टरों की उपस्थित व सुविधा सुनिश्चित होनी चाहिये।
सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मांग किया है कि ग्रामीण स्वास्थ्य की नाड़ी (नस) बन चुकी आशा बहुओं को भारत सरकार राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियमित करें क्योंकि कोरोना महामारी मे ग्रामीण क्षेत्रों में आशाओं ने बहुत ही सराहनीय कार्य कर बहुत लोगों की जान बचाई हैं इसलिए इसको पुरस्कार स्वरूप नियमित नियुक्ति मिलनी चाहिए।
सपा जिलाउपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने बताया कि सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने जमुनापार के 9 वि.ख. के सभी स्वास्थ्य केंद्र के लिए 46लाख रुपए की लागत से 162 आक्सीजन गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए धन अवमुक्त किया है।




