संत समागम

सरकारी अस्पतालों में ओपीडी अंधेरे में हो रही संचालित

डॉक्टर ही नहीं वार्डों में भर्ती मरीज भी गर्मी से हलकान

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) ।सरकारी अस्पतालों में जनसुविधाएं बढ़ाने पर सरकार का जोर है। और धरातल पर प्रशासनिक उदासीनता के चलते व्यवस्थाएं न के बराबर हैं। गर्मी के दिनों में कहीं जेनरेटर खराब हैं । कहीं डीजल का इंतजाम ही नहीं। सबसे खराब हालात मोतीलाल नेहरू मंडलीय अस्पताल यानी काल्विन अस्पताल का हैं । जहां बिजली कट जाने पर ओपीडी अंधेरे में संचालित होती है। बिल्कुल ग्रामीण अस्पतालों के जैसी। ओपीडी में डाक्टरों ने रोगियों का हित देखते हुए मोबाइल फोन की रोशनी में दवाएं लिखीं। वहीं उमस व गर्मी से अन्य लोग बेहाल रहे। काल्विन मंडलीय अस्पताल जग जाहिर है। इसमें बीच शहर के अलावा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग अपना उपचार कराने आते हैं। इसमें व्यवस्थाएं दुरुस्त होनी चाहिए, प्रशासनिक कार्यालय की फाइल में सब ओके भी रहता है।वही सामने कुछ और दिखयी देता है।

Related Articles

Back to top button