Latest

पिछड़े मुस्लिम एवं अनुसूचित जाति के कई दर्जन लोगों ने ली सपा की सदस्यता

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) l समाजवादीपार्टी की नीतियों एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आज पिछड़े, अनुसूचित जाति एवं मुस्लिम समाज के कई दर्जन लोगों ने समाजवादीपार्टी की सदस्यता ग्रहण की l सपा नेता वीरेन्द्र यादव एवं मुल्तान अली उर्फ अककू के नेतृत्व में आज सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में आकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने सभी को माला पहनाकर स्वागत किया और विश्वास जताया कि सभी लोग मिलकर पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएंगे l
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में सर्व श्री मो अरशद, सतीश कुमार पासी, मो इमरान, विजय मिश्रा, रघुराज, सुरेंद्र पासी, मोनू पासी, निसार अहमद, संजीव गुप्ता, धर्मेंद्र प्रजापति,, इर्शाद, श्याम बाबू,सीपू प्रजापति आदि ने सपा की सदस्यता ग्रहण की l इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव, राजेश यादव, आशुतोष तिवारी , बेला सिंह यादव, नसीरूद्दीन राइन, अमित बगई, आदि नेतागण मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button