Latest

मां काली घाट पर चला निशुल्क योग शिविर

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। यमुना बैंक रोड कीडगंज स्थित मां काली घाट पर प्रतिदिन निशुल्क योग शिविर का आयोजन चलता चला रहा है । इसी क्रम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर्व पर स्थानीय महिलाएं एवं पुरुष और बच्चों ने बढ़-चढ़कर योग किया। योग प्रशिक्षण निरंतर प्रातः काल से चलता है । स्थानीय महिलाएं व पुरुष लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ और निरोग अपने को महसूस करते हैं। स्थानीय महिलाएं बताती हैं योग करने से शरीर स्वस्थ मन स्वस्थ रहता है ।जिससे कोई बीमारी नहीं पकड़ पाती और इंसान निरोग रहता है ।योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग गुरु रमाकांत जी शीला वर्मा जी जय सिंह जी संतोष सोनी नीरज ऋषि मित्तल सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button