Latest

आँधी ट्रिपल मर्डर का पुलिस नहीं कर पाई खुलासा

परिजनों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार,परिजनों की जान को खतरा

माण्डा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। दिघिया पुलिस चौकी क्षेत्र के आँधी गांव में बीते छः मई 2020 की रात अज्ञात बदमाशों ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों की गला रेत कर निर्मम हत्या को अंजाम दिया था। मामले के पर्दाफास को लेकर क्राइम ब्रांच, एसओजी,डॉग स्क्वायड, स्थानीय पुलिस सहित तमाम टीमें लगाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
वहीं अब ट्रिपल मर्डर मामले में अब अज्ञात बदमाशों ने पुलिस को फिर चुनौती दी है, लेकिन स्थानीय पुलिस दुम दबाए बैठी हुई है।
गौरतलब हो कि मृतक नंदलाल यादव के बेटे राम बहादुर ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अवगत कराते हुए गुहार लगाई है कि बीती 19 जून की रात करीब एक बजे आधा दर्जन अज्ञात बदमाशों ने घटनास्थल पहुच कर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। बदमाशों की धमकी से मृतकों के परिजनों की नींद उड़ गई है, लेकिन स्थानीय पुलिस बेखबर है।
मृतक के बेटे ने यूपी के मुख्यमंत्री, माण्डा पुलिस सहित उच्चधिकारियों को पत्र भेज कर जान माल की गुहार लगाई है।

Related Articles

Back to top button