Latest

देश और प्रदेश के विकास में जैन समाज का है अहम योगदानः नन्दी

(अनुराग शुक्ला )प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज जीरो रोड स्थित जैन धर्मशाला में भारतीय जैन मिलन क्षे़त्र संख्या प्रथम का क्षेत्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन, अल्पसंख्यक कल्याण, राजनैतिक पेंशन, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

 

जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में समाज के प्रबुद्ध लोगों को किया गया सम्मानित

 

वहीं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जैन समाज के लोग क्षेत्रीय अधिवेशन में शामिल हुए। मंत्री नन्दी ने जैन मिलन के क्षेत्रीय अधिवेशन में विभिन्न जनपदों व क्षेत्रों से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन करते हुए प्रयागराज में आगमन पर आभार व्यक्त किया। मंत्री नन्दी ने कहा कि देश और प्रदेश के विकास में हर समाज का अहम योगदान है, जिसमें जैन समाज अग्रणी है। जैन समाज के लोग अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदैव तत्पर रहते हैं। मंत्री नन्दी ने 1952 में जैन मिलन की स्थापना करने वाले संस्थापक सदस्य 90 वर्षीय वीर सुरेंद्र कुमार जैन के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि जो 1952 में प्रयागराज से शुरू हुई, जिसकी आज पूरे विश्व में हजारों शाखाएं हैं और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर सुशोभित हो रही है, ऐसी संस्था के संस्थापक सदस्य की मौजूदगी और उनका सम्मान गौरव पूर्ण पल है। मंत्री नन्दी ने कहा कि वे जैन समाज के लोगों के लिए सदैव तत्पर हैं। मंत्री नन्दी ने आठ जनवरी 2022 को कानपुर में आयोजित होने वाले आगाज 2022 में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। मुख्य अतिथि मंत्री नन्दी के साथ ही सहायक आयुक्त सीजीएसटी, प्रयागराज बीके जैन व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित किया। जैन मिलन क्षेत्र संख्या प्रथम के क्षेत्रीय अधिवेशन में वार्षिक एजेंडा रखने के साथ ही सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। समाज के विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जैन मिलन के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश जैन, अध्यक्ष प्रदुमन कुमार जैन, विनय कुमर जैन, विशाल जैन, शशांक जैन, पियूष जैन, कार्यकारिणी सदस्य राहुल जैन, वाराणसी अध्यक्ष विजय कुमार जैन, लखनऊ अध्यक्ष बीके जैन, संतोष जैन, प्रेम कुमार जैन, निर्मल जैन, अजित प्रसाद जैन, अर्पण जैन, अनूप चंद्र जैन, नवीन चंद्र जैन, विकास चंद्र जैन, आलोक जैन, राहुल जैन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button