Latest

नहीं निकलेगी भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा महोत्सव समिति के रथयात्रा सहसंयोजक राजेश केसरवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के पूर्व ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ जी जब विश्राम की अवस्था में जाते हैं ।उसी उपलक्ष्य में समिति के द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा प्रत्येक वर्ष निकाली जाती है। जो इस वर्ष 24 जून को पड़ रही है लेकिन इस वर्ष पुनः वैश्विक महामारी कोरोना के कारण भगवान जगन्नाथ जी की विश्राम यात्रा नहीं निकाली जाएगी। जिसका निर्णय समिति के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहमति पर समिति के अध्यक्ष गोवर्धन दास गुप्ता ने किया।

Related Articles

Back to top button