30 तारीख को अयोध्या जाएगी संगम का पवित्र जल व मिट्टी

संगम की पवित्र मिट्टी एवं जल विश्व हिंदू परिषद द्वारा एकत्रित किया
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में होने वाले श्री राम जन्मभूमि शिला पूजन के कार्यक्रम में प्रयागराज संगम के पवित्र जल एवं मिट्टी को विश्व हिंदू परिषद के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शंभू, प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, ने अनुसूचित जनजाति के संजू लाल आदिवासी पुत्र पुतई लाल ग्राम हडिया मांडा मेजा के द्वारा वैदिक रीति से पूजन करवाकर एकत्रित करवाया । इसके उपरांत यह जल एवं मिट्टी श्रद्धेय अशोक सिंघल जी के आवास महावीर भवन में लाया गया । जहां पर उनके धौम्य में आश्रम में रखकर पूजन किया गया एवं जल लेकर कार्यकर्ताओं ने वासुदेव वृक्ष की परिक्रमा की एवं वहां की मिट्टी को संगम की मिट्टी के साथ रखा । जहां पर महावीर भवन में रहने वाले हीरालाल की यह दृश्य देख आंखें नम हो गई और कहा कि आज अशोक जी का सपना साकार हो गया । यह जल इसके उपरांत यह जल एवं मिट्टी प्रांत कार्यालय केसर भवन लाया गया । जहां से इसे विहिप के प्रमुख पदाधिकारी अयोध्या लेकर जाएंगे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंकर देव त्रिपाठी, अनिल पाण्डेय,सुरेश अग्रवाल, अमित पाठक, गौरव जायसवाल, अमरनाथ तिवारी, महेश सिंह, महेंद्र मौर्य, आशुतोष श्रीवास्तव, अभिमन्यु शाही, अविनाश सिंह, नवीन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
10878




