Latest

किसान कांग्रेस द्वारा किसानों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया गया

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। किसान संवाद यात्रा के तहत आज मांडा ब्लाक के भरुही भरारी ग्राम स्थित समर्पण जूनियर हाईस्कूल , ऊँचडीह बस अड्डा, तुडीहार ग्राम आदि में किसान कांग्रेस द्वारा किसानों को मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया गया। उक्त अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील तिवारी ने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर पर्याप्त इंतजामात न हो पाने के कारण अत्यधिक संख्या में लोंगो की मृत्यु हुई तथा लॉक डाउन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की को खराब कर दिया।आवश्यकता इस बात की है कि त्रासदी में दिवंगत हुए लोंगो के परिवार जनों को बतौर मुवावजा एक मजबूत धनराशि दी जाय तथा यमुनापार क्षेत्र के अस्पतालों को कोविड सुविधा से सुसज्जित किया जाय। जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस यमुनापार जितेन्द्र कुमार राय ने बताया कि किसान संवाद कार्यक्रम किसानों को जागरूक करने के साथ ही साथ किसान आंदोलनों की मजबूती व स्टेट चेयरमैन तरुण पटेल जी द्वारा पशुधन की बर्बादी के विरोध में किये जा रहे किसान उपवास पर् परिचर्चा और कोविड जागरूकता हेतु चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अभी तक मेजा के की दर्जन गांव तक यह पहुंच चुका है। किसान संवाद यात्रा में जिला किसान कांग्रेस के सचिव पप्पू मिश्रा ,हरिदास विन्द ( प्रधान भरुही भरारी) , जगदीश प्रसाद, रंगलाल, अखिलेश कुमार,, गोविंद कुमार, भइया लाल,मंगला प्रसाद, शम्भु नाथ भारतीया, सुभाष, सुब्बालाल आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button