Latest
नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती को लेकर 5 जुलाई को लखनऊ में विशाल धरना देंगे प्रशिक्षित

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। आज प्रयागराज में डीएलएड बीटीसी के समस्त संगठनो के द्वारा नई शिक्षक भर्ती (97हजार) की माँग को लेकर एकत्र हुए और सभी के द्वारा जल्द ही प्रदेश सरकार से नई शिक्षक भर्ती की माँग की गयी। 5 जुलाई को लखनऊ निशातगंज में प्रदेश के समस्त प्रशिक्षितों द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन का आवाहन किया गया। बेसिक में लाखों पद खाली हैं पर सरकार भर्ती देने के वादे से मुकर रही है। अब प्रशिक्षित सरकार के खिलाफ निदेशालय पर धरना देने का मन बना चुके हैं।




