Latest

मालती यादव का नामांकन 26 जून को सपा के जिला कार्यालय से जिला पंचायत कार्यालय के लिए होंगी रवाना

सपा के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक सहित वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पहुँचेगी जिला पंचायत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार) । समाजवादीपार्टी की प्रत्याशी श्रीमती मालती यादव कल 26 जून को 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय में 4 सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।इससे पूर्व सपा के जिला कार्यालय जॉर्ज टाउन में पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, जिला पंचायत सदस्यों, प्रस्तावक, अनु मोदक की मौजूदगी में पूर्व जिला अध्यक्ष बाबू जवाहर सिंह यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण के पश्चात वहाँ से रवाना होंगी।नामांकन स्थल पर पहुंचकर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए प्रत्याशी श्रीमती मालती यादव उनके4 प्रस्तावक, 4 अनुमोदक एवं अधिवक्ता सहित नामांकन कक्ष में जाएंगे, नामांकन 4 सेटों में भरा जाएगा l
मालती देवी के नामांकन की तैयारियों को आज अंतिम रूप दे दिया गया है l उनके नामांकन पत्र को भरकर सभी प्रस्तावको, अनुमोदको के फोटो, आवश्यक कागजात एवं हस्ताक्षर कराकर सभी तैयारियाँ पूर्ण हो गई हैं l सपा जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव ने पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए शांति पूर्ण ढंग से  नामांकन में शामिल शामिल होने का अनुरोध किया है l नामांकन पत्र की तैयारियों में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष योगेश चन्द्र यादव,एम एल सी डॉ मान सिंह यादव, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता के के श्रीवास्तव, संदीप पटेल, सोम दत्त पटेल, रमाकांत पटेल, राम मिलन यादव, दूध नाथ पटेल,कुलदीप यादव नेपाल सिंह पटेल, अभिमन्यु पटेल अनिल यादव, दान बहादुर मधुर आदि नेतागण मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button