युवाओं को स्वरोजगार के लिए दिए 4.30 करोड़
प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत एक जनपद एक उत्पाद योजना से कमिश्नर ने युवाओं को स्वरोजगार करने के लिए चार करोड़ 30 लाख रुपये दिए गए। यह लोन कुल 24 लोगों को दिया गया। इस धनराशि से वह स्वरोजगार शुरू करेंगे। इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत 15 लाभार्थियों को टूल किट दिया गया।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बांटे गए ऋण
गांधी सभागार में हुए आयोजन में कमिश्नर आर रमेश कुमार ने ऋण पाने वाले लाभार्थियों को कहा कि वह इसका सदुपयोग करें। जिस कार्य के लिए ऋण लिया है, उससे वहीं उद्योग शुरू करें। फिर उसमें खुद के साथ औरों को भी रोजगार दें। जिससे समाज खुशहाली आए। कमिश्नर ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत कुल 15 लाभार्थियों को टूल किट दिया। इसमें प्रयागराज के नितिन कुमार शर्मा, राजेश कुमार पानिकर, फूलचंद, उत्कर्ष सोनकर और राजू कुमार को है। इनके अलावा कौशांबी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर के लाभार्थी हैं।

