Latest

छेड़खानी करने वाला एक नफर वांछित अभियुक्त को कौंधियारा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

कौंधियारा,प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। डीआईजी एसएसपी प्रयागराज सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसपी यमुनापार आईपीएस सौरभ दीक्षित व बारा सीओ अवधेश कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित के नेतृत्व में चौकी प्रभारी जारी मनीष कुमार सिंह ने एक महिला से बलात्कार करने के प्रयास में वांछित चल रहे आरोपी राजेंद्र मौर्या पुत्र पारसनाथ मौर्या निवासी जारी थाना कौंधियारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया,मामले में थाना प्रभारी कौंधियारा प्रिंस दीक्षित ने बताया कि आरोपी राजेंद्र मौर्या एक महिला से बलात्कार करने का प्रयास किया था,जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने हत्या करने का भी प्रयास किया था,इसी मामले में एक आरोपी को इसके पूर्व जेल भेजा जा चुका है,इसी मामले में फरार चल रहे आरोपी राजेंद्र मौर्या को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर जेल भेजा गयाl

Related Articles

Back to top button