Latest

बसपाइयों ने किया रामबृज गौतम का स्वागत

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयागराज आगमन पर बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने बहुजन साहित्य कला और संस्कृति के उन्नयन और उसके स्थापत्य व विकास के लिये सतत कार्य करने वाले रंग निर्देशक उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामबृज गौतम का मण्डल सेक्टर प्राभारी बनाये जाने पर हाईकोर्ट स्थित डा. अम्बेडकर मूर्ति स्थल पर भब्य स्वागत किया एवं श्री गौतम के नेतृत्व में संकल्प लिया कि हम किसी भी दशा में बहुजन समाज का वोट बिखरने नहीं देंगे और बहुजन समाज के वोट की ताकत से बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती को पांचवी बार उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाए। इस अवसर पर डा. आरपी गौतम ने बताया कि बहुजन समाज का वोट न बहकाया जा सकता है, न खरीदा जा सकता है, न तोड़ा जा सकता है और न ही किसी भी दशा में किसी भी पार्टी में जा सकता है। हर एक वोट पर बहन मायावती का नाम लिखा है। हम सब बसपा प्रमुख बहन मायावती को पांचवी वार प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिये दृढसंकल्पित है। स्वागत करने वालों में एड.कुमार सिद्धार्थ, एड.इन्द्रेश कुमार, एड. कर्ण सिंह, एड. धर्मेन्द्र कुमार, विन्देश्वरी गौतम, शशि सिद्धार्थ, रामलाल गौतम, अशोक बौद्ध, अनिल चंडी, अनिल मेम्बर, सन्त लाल, हुबलाल, रामनरेश गौतम, अरविन्द गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button