प्रदेश

निरस्त रहेंगी नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस और ब्रह्मपुत्र मेल

प्रयागराज (अनुराग दर्शन स88माचार)। अलीपुरद्वार में चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं, जबकि कई ट्रेनें निरस्त की गई हैं। रेलवे ने शनिवार को दो गाड़ियों को निरस्त करने का फैसला किया। 02550 आनंद विहार-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस 28 से 30 जून तक और वापसी में 02549 कामाख्या-आनंद विहार नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस 29 जून से एक जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 05956 दिल्ली-कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल 28 व 29 जून को और वापसी में 05955 कामाख्या-दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल 29 व 30 जून को निरस्त रहेगी।

Related Articles

Back to top button