Latest

कोरोना महामारी के चलते घर में ही मनाया जाएगा भगवान महावीर का जन्मोत्सव

(विनय मिश्रा)प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। कोरोना वायरस के कारण देश-प्रदेश के साथ ही प्रयागराज शहर में भी स्थितियां तेजी से बिगड़ रही हैं। हालातों को देखते हुए दिगंबर जैन पंचायती सभा प्रयागराज ने निर्णय लिया कि आगामी 25 अप्रैल दिन मंगलवार को जैन समाज भगवान महावीर जयंती विशेष सतर्कता के साथ मनायी जाएगी । प्रयागराज के जैन समाज ने इस बार महावीर जयंती पूर्ण सादगी के साथ घर में रहकर मनाने का ही संकल्प लिया। मंदिरों में विराजित भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का प्रशासनिक गाइडलाइन के अनुसार मात्र पुजारियों के द्वारा अभिषेक, पूजन आदि किया जाएगा। संकट भरे माहौल में कोई भी धार्मिक व सामाजिक आयोजन खतरे से खाली नहीं हैं। इसलिए जैन समाज के लोग अपने आराध्य भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धाभाव से अपने-अपने घरों में रहकर ही दीपोत्सव के रूप में मनाएंगे। आराधना करते हुए अपने घरों में ही श्रद्धालु प्रात: काल भगवान महावीर का पूजन करेंगे। शाम को भी परिवार में सभी लोग सामूहिक रूप से महावीर की आरती उतारेंगे। इसके साथ ही घर के दरवाजे पर दीपक जलाएंगे। इस बार महावीर भगवान का अभिषेक लोग अपने-अपने घरों में बैठकर ही पारस चैनल, जिनवाणी जैन पर एवं इंटरनेट मीडिया के माध्यम से मोबाइल में देखें। यह अपील भी जैन समाज के प्रबुद्धजनों द्वारा की गई है। जिससे लाेग संक्रमण से बचते हुए अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे। राजेश कुमार जैन ने बताया कि महावीर भगवान का संदेश जियो और जीने दो तभी सार्थक है जब इस संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद करें।

Related Articles

Back to top button