Latest

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: मुख्तार के घर के बाहर जुटे समर्थक, UP के सभी जिलों में धारा 144 लागू

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: मुख्तार के घर के बाहर जुटे समर्थक, UP के सभी जिलों में धारा 144 लागू

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत: मुख्तार के घर के बाहर जुटे समर्थक, UP के सभी जिलों में धारा 144 लागू।बांदा जेल में बंद माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की देर रात बांदा मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई, उन्हें जेल में तबीयत बिगड़ने के बाद यहां लाया गया था. जेल प्रशासन के मुताबिक मुख्तार को हार्टअटैक आया था।

इसके बाद पहले आईसीयू में रखा गया और लगातार हालत बिगड़ने पर सीसीयू में शिफ्ट कर दिया गया था. यहीं इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी ने दम तोड़ दिया. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बांदा, मऊ और गाजीपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. डीजीपी मुख्यालय की ओर से लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं. मेडिकल कॉलेज में बांदा के 17 थानों का फोर्स तैनात कर दिया गया है. यूपी के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है.

Related Articles

Back to top button