Latest

श्री दारागंज रामलीला कमेटी में सूपनखा राक्षसी की नाक कटी

( अनन्त पांडेय )प्र यागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। प्रयाग की अति प्राचीन रामलीला कमेटी में से एक श्री दारागंज रामलीला कमेटी के तत्वाधान में लीला संयोजक पंडित रमेश कुमार मिश्रा के निर्देशन में, आज प्रभु श्री राम का पंचवटी प्रस्थान होता है।

जहां सूप नखा राक्षसी ,का आतंक उस क्षेत्र में चारों तरफ रहता है ।ऋषि मुनियों के बताने पर सतर्क राम व लक्ष्मण जी के द्वारा उसकी माया और विचार को समझ कर उस को दंड देने के लिए उसकी नाक काट दी जाती है।

जो लंकेश लंकेश चिल्लाते हुए लंका के दरबार में रावण के समक्ष उपस्थित होकर अपने ऊपर हुए कृत्य को राक्षस राज को अवगत कराती है ।जिस पर खर और दूषण को प्रभु श्रीराम व लक्ष्मण से बदला लेने के लिए रवाना किया जाता है।

यहां तक की लीला आज संपन्न होती है। तत्पश्चात भगवान की सवारी कार से मोरी दारागंज पुरुषोत्तम लाल के आवास पर पहुंचती है। जहां उनके परिजन क्षेत्रीय नागरिकों के साथ भगवान की आरती पूजन सिंगार किया जाता है ।

मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया ने कहा कि प्रसंग के अनुसार, जब कल खर दूषण का वध होगा तभी लीला स्थल पर ही मां काली प्रगट होंगी और उनको नींबू जायफल और नारियल की बलि देकर पूजन अर्चन कर शांत कराया जाएगा ।और वह अपना वहीं पर प्रदर्शन करेंगी। सड़क पर अनुमति नहीं मिलने के कारण कमेटी मां काली का प्रदर्शन सार्वजनिक जगह पर कराने में असमर्थ है ।

किंतु तीनों दिन मां के चेहरे के अलग-अलग रौद्र रूप का पूजन अर्चन व महा आरती आदि के द्वारा मां का रौद्र प्रदर्शन होगा ।जिसका फेसबुक लाइव आमजन देख सकते हैं।

उक्त आयोजन में उपस्थित प्रमुख रूप से संरक्षक मधु चकहा अध्यक्ष कुल्लू यादव महामंत्री जितेंद्र गौड़ कोषाध्यक्ष मुन्ना आजाद उपाध्यक्ष अरविंद पांडे हीरालाल यादव विजय सोनकर काली संयोजक ठाकुर रंजन सिंह राहुल यादव प्रचार मंत्री धर्मराज पांडे मंत्री दिनेश यादव विक्कू निषाद छोटे निषाद आदि सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button