सपा ने ४५ सेक्टर प्रभारीयों को दिया पंद्रह हज़ार नए वोटर को जोड़ने का लक्ष्य

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार )। समाजवादी पार्टी २०२२ के विधान सभा चुनाव मे किसी प्रकार का जोखिम न हो इसे लेकर अभी से अधिक से अधिक वोटरों को जोड़ने मे जुट गई है।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रत्येक विधान सभा मे वोटर लिस्ट मे अठ्ठारह वर्ष पूरे कर चुके लोगों को जोड़ने के साथ षणयंत्र के तहत काटे गए वोटरों को १५ जुलाई तक फार्म भरवा कर वोटर बनाने का लक्ष्य सेक्टर प्रभारीयों को दिया गया।करैली के एक गेस्ट हाऊस मे शहर दक्षिणी विधान सभा के ४५ सेक्टर प्रभारीयों को २८ वार्डों मे पंद्रह हज़ार वोटर जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता मे हुई सेक्टर व बूथ प्रभारीयों की बैठक मे मुख्य अतिथि के तौर पर शहर दक्षिणी के पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद ने कार्यकर्ताओं से मनभेद मिटा कर एक जुट हो कर २०२२ मे अखिलेश यादव को मुख्मयंत्री की कुर्सी पर बैठाने के लिए पूरे मनोयोग से अधिक से अधिक वोटर जोड़ने की बात कही।शहर दक्षिणी विधान सभा अध्यक्ष मो०ग़ौस ने संचालन करते हुए बताया की दक्षिणी विधान सभा मे अब तक अड़तिस सौ वोटर जोड़े जा चुके हैं और पुरे विधान सभा मे पंद्रह हज़ार नए वोटर जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।महानगर अध्यक्ष इफतेखार हुसैन व महानगर महासचिव रवींद्र यादव रवि ने भाजपा के षणयंत्र कारी हरकतो की ओर इशारा करते हुए कार्यकर्ताओं को सजग प्रहरी की भांति विरोधी दल पर नज़र रखते हुए एक एक क़दम फूंक फूंक कर रखने की नसीहत देते हुए प्रत्येक वार्ड एवं बूथ पर लोगों के बीच जा कर भाजपा की पोल खोलने और.सपा की सरकार मे हुए विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने और समाजवादी पार्टी मे सब का सम्मान और सब का विकास होने को प्रचारित करने की बात कही।बैठक में सै०इफ्तेखार हुसैन,रवींद्र यादव रवि,हाजी परवेज़ अहमद,महेंद्र निषाद,पप्पू लाल निषाद,सहित कई नेता मौजूद थे।




