स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के सभागार में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार)। मण्डलायुक्त ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के सभागार में बैठक कर कोविड की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों की समीक्षा की मण्डलायुक्त ने सभी आवश्यक तैयारियां चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिये निर्देश मैन पाॅवर बढ़ाकर निर्माणाधीन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के दिये निर्देश मण्डलायुक्त संजय गोयल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय के सभागार में कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मण्डलायुक्त के द्वारा संभावित तीसरी लहर के दृष्टिगत की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी लिये जाने पर प्राचार्य मेडिकल कालेज डाॅ0 एस0पी0 ने बताया कि संभावित तीसरी लहर के लिए अस्पताल में कुल 1066 कोविड बेड्स मय आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार कर लिये गये है, जिसमें से 702 बेड आईसीयू के व 364 बेड्स आइशोलेशन के सम्मिलित है। उन्होंने यह भी बताया कि 1066 बेड में ही तीसरी लहर के दृष्टिगत पीडियाट्रिक फैसिलिटी के 50 आईसीयू व 50 आईशोलेशन एवं 20 ट्रायल के बेड्स विकसित कर लिये गये है। उन्होंने यह भी बताया कि समस्त कोविड बेड्स मरीजों के उपचार हेतु आॅक्सीनज पाईप लाइन की व्यवस्था है। उन्होंने यह भी बताया कि आॅक्सीजन की सुचारू आपूर्ति के लिए 2 हजार लीटर प्रति टैंक क्षमता के 2 लिक्विड मेडिकल आॅक्सीजन टैंक स्थापित है। उन्होेंने यह भी बताया कि उ0प्र0 शासन द्वारा चयनित एक अन्य आॅक्सीजन प्लांट का सिविल कार्य पूर्ण किया जा चुका है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को पूर्व से स्थापित ट्रांसफार्मर से कनेक्शन कराये जाने का कार्य अवशेष है। मण्डलायुक्त ने यूपीपीसीएल को तत्काल कनेक्शन की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मैन पाॅवर को बढ़ाकर निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय से पूर्ण कराये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया प्रत्येक वार्डों के प्रभारी अपने-अपने वार्डों का सूक्ष्मता एवं गहनता से निरीक्षण करते हुए जो भी कार्य अवशेष है, उनकों शीघ्रता से पूर्ण करा लें। मण्डलायुक्त ने अस्पताल में दवाईयों के भण्डारण गृह की व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सभी उपलब्ध दवायें कम्प्यूटर पर आॅनलाइन फीड रहें।
मण्डलायुक्त के द्वारा पीआईसीयू के संचालन की तैयारियों के बारे में जानकारी लिए जाने पर प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि पीडियाट्रिक फैसिलिटी हेतु प्रत्येक बेड पर सेंट्रल आॅक्सीनज सप्लाई युक्त 50 आईसीयू व 50 आइशोलेशन व 20 ट्रायल के बेड विकसित किये गये है। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त प्रत्येक बेड पर मानीटर की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही साथ वेटीलेटर, ईसीजी, एक्सरे मशीन, एवीजी मशीन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कर ली गयी है। मण्डलायुक्त के द्वारा अस्पताल में डाॅक्टरों के द्वारा नियमित राउंड लगाने की स्थिति के बारे में जानकारी लिये जाने पर प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि चिकित्सालय में भर्ती कोविड मरीजों के समुचित उपचार हेतु रोस्टर के अनुसार वरिष्ठ चिकित्सकों की ड्यूटी कोविड लगायी जाती है, जो कोविड वार्डों में 24 घण्टें निर्धारित ड्यूटी पर तैनात रहते है। उन्होंने यह भी बताया कि परिवेक्षण हेतु अलग से प्रत्येक वार्ड के वार्ड प्रभारी भी नामित किये गये है। मैनपावर की स्थिति के बारे में जानकारी लिये जाने पर बताया गया कि बेड के अनुसार आवश्यक मैनपाॅवर की गणना कर मैनपाॅवर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी से आवश्यक मानव शक्ति नियोजित कर ली गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि कोविड चिकित्सालय में कार्यरत मानव शक्ति की नियमित उपस्थिति की जांच हेतु प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। साथ ही साथ कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु बायोमैट्रिक मशीन भी स्थापित की गयी है। बैठक में जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि, नगर आयुक्त श्री रवि रंजन, सीएमओ डाॅ0 प्रभाकर राय सहित अन्य चिकित्सकगण एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थिति रहे।



