Latest
अवधेश नारायण स्वरूप ब्रह्मचारी महंती चादर से अभिषिक्त

प्रयागराज (अनुराग दर्शन समाचार ) । शुक्रवार को माघ मेला स्थित कृष्णेश्वर आश्रम शिविर में दण्डी स्वामी नगर के महन्तों की उपस्थित में अवधेश नारायण स्वरुप ब्रह्मचारी को कृष्णेश्वर आश्रम संस्था पर महन्ती चादर से अभिषिक्त किया गया। उपस्थित महन्तों में अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी प्रबन्धन समीति अध्यक्ष स्वामी विमलदेव आश्रम जी महाराज.चौसट्ठी मठ के महन्त स्वामी प्रकाश आश्रम.महामन्त्री विश्व स्वरुप ब्रह्मचारी, सुदर्शन आश्रम, प्रणव आश्रम,श्रवण आश्रम, अखण्डानन्द तीर्थ, हंस आश्रम, बीरेन्द्र आश्रम, गोविन्द आश्रम, वासुदेव आश्रम, रामदेव आश्रम, महेन्द्र स्वरुप ब्रह्मचारी, इन्द्रदेव आश्रम और प्रबुद्ध आश्रम आदि शामिल रहे।



