कुंभगंगा तट सेमेला समाचार

कुंभ में भूमि आवंटन को लेकर बवाल, खाक चौक के लिए जगह निर्धारण पर साधु संतों की नाराजगी

प्रयागराज । कुंभ में खाक चौक के लिए भूमि आवंटन स्थान परिवर्तन करने पर खाक चौक के साधु संतों में जन आक्रोश उबल रहा है । खाक चौक व्यवस्था समिति ने कहा कि किसी भी दशा में भू परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा । उसी जगह बसाया जाााएग जहां पूर्व में आवंटन होता था।

इस मसले पर मंथन के लिए खाक चौक व्यवस्था समिति की एक बैठक बुलाई गई है 12 नवंबर को जो त्रिवेणी स्थित वैष्णव अखाड़ों के संतों महामंडलेश्वर महंत हिस्सा लेंगे ।

खाक चौक में तीन वैश्णवी अखाड़े बसते हैं जिनके सबसे ज्यादा महामंडलेश्वर शिविर लगाते रहे हैं।

मुकाम धारियों का कहना है प्रतिवर्ष माघ मेले में जिस रूप में बसाया जाता रहा है उसी रूप में महाकुंभ में भी खाक चौक को निर्धारित स्थान पर बरसाने की परंपरा रही है इस वर्ष खाक चौक के स्थान में परिवर्तन करने के बाद सामने आ रही है जो उचित नही है।

खाक चौक व्यवस्था समिति के महामंत्री महामंत्री संतोष दास सतुआ बाबा ने शनिवार को चेताया की परंपरा को तोड़ने की अगर स्थान परिवर्तन करने की कोई बात आएगी तो यह भविष्य के लिए शुभ संकेत नहीं है।

महामंडलेश्वर संतोष दास सतगुरु बाबा महामंत्री खाक चौक व्यवस्था समिति
सतुआ बाबा ने बताया मेला प्रशासन खाक चौक की जगह परिवर्तन करने की बात कर रहा है इसे हम कतई स्वीकार नहीं करेंगे। यही रहा तो वैष्णो अखाड़ा कुंभ में बसे या नहीं इस पर विचार करने के लिए विवश होंगे

क्या कहते हैं मेला अधिकारी

विजय किरण आनंद कुंभ मेला अधिकारी प्रयागराज ने इस मसले पर कहा कि
गंगा का धारा परिवर्तन होने की वजह से यहां खाक चौक बस्ता रहा है, वहां भूमि आवंटन की गुंजाइश नहीं दिखाई पड़ रही है ऐसे में खाक चौक समिति के साथ सामंजस बनाने की कोशिश की जा रही है। संतों के साथ बैठक कर इसका समाधान निकालेंगे और बहुत ही जल्द इन को उपयुक्त स्थान पर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button